बेंगलुरु जल बोर्ड ने पीने के पानी के गैर-जरूरी उपयोग पर आधिकारिक रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। इस आदेश के तहत अब वाहनों की धुलाई, बागवानी, स्विमिंग पूल भरने और सार्वजनिक स्थानों की सफाई के लिए पीने के पानी का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। साथ ही, जल बोर्ड ने पानी की खपत पर नजर रखने के लिए मीटर लगाना अनिवार्य कर दिया है।
इन नियमों का उल्लंघन करने पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। बोर्ड ने चेतावनी दी है कि बार-बार नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उनके पानी की आपूर्ति में 50 प्रतिशत तक की कटौती की जा सकती है।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स


