केरल के इडुक्की जिले के थोडुपुझा तालुक स्थित अदूर पहाड़ी इलाके में आज तड़के भूस्खलन की घटना हुई। इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है।
इडुक्की के अलावा पतनमतिट्टा और कोट्टायम जिलों में भी भारी बारिश हो रही है। इसे देखते हुए अधिकारियों ने इन क्षेत्रों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी की है।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स


