कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण ने कर्नाटक सरकार को तमिलनाडु के लिए कावेरी नदी का पानी छोड़ने का निर्देश दिया है। यह निर्णय कावेरी जल विनियमन समिति की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है।
प्राधिकरण ने कर्नाटक को अगले 15 दिनों तक 3,500 क्यूसेक प्रति सेकंड की दर से पानी छोड़ने का आदेश दिया है। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक द्वारा कावेरी का पानी छोड़ने का लगातार विरोध किए जाने के बावजूद प्राधिकरण ने यह निर्देश जारी किया है।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स




