कर्नाटक के मांड्या में कावेरी जल विवाद को लेकर प्रदर्शन कर रहे कन्नड़ संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक सिनेमाघर में अभिनेता विजय की फिल्म 'जननायकन' के पोस्टर फाड़ दिए। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई।
कावेरी नदी के जल बंटवारे के मुद्दे पर कर्नाटक में विभिन्न कन्नड़ संगठनों द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सिनेमाघर को निशाना बनाया गया, जिससे वहां काफी देर तक गहमागहमी बनी रही।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स




