केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि कावेरी नदी पर मेकेदातु बांध के निर्माण के लिए कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण की मंजूरी और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) के बिना कोई पर्यावरणीय अनुमति नहीं दी जाएगी।
लोकसभा में तमिलनाडु की सांसद सुधा द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री ने यह जानकारी दी। कर्नाटक सरकार द्वारा मेकेदातु बांध निर्माण के प्रयासों के बीच केंद्र सरकार का यह रुख काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स



