कर्नाटक में 18 से 25 वर्ष की आयु के 7,000 से अधिक युवाओं और कॉलेज छात्रों में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य के अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में राज्य में लगभग 2.60 लाख लोग एचआईवी के साथ जी रहे हैं।
इस गंभीर स्थिति को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने राज्य के सभी कॉलेजों में एचआईवी जांच और परामर्श शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया है। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य युवाओं के बीच इस संक्रमण के प्रति जागरूकता फैलाना है।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स



