कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण के आदेश के विरोध में आज, 31 जुलाई को कर्नाटक में बंद का आह्वान किया गया है। प्राधिकरण ने राज्य को तमिलनाडु के लिए कावेरी का पानी छोड़ने का निर्देश दिया था, जिसके विरोध में किसान संगठनों ने यह प्रदर्शन शुरू किया है।
इस बंद का असर बेंगलुरु, मांड्या और मंगलुरु सहित राज्य के कई हिस्सों में देखा जा रहा है। किसान प्राधिकरण के इस फैसले को लेकर अपना कड़ा विरोध दर्ज करा रहे हैं।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स


