कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण ने कर्नाटक सरकार द्वारा प्रस्तुत मेकेदातु बांध परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) को वापस भेज दिया है। 'पूवुलगिन ननबरगल' (Poovulagin Nanbargal) संगठन द्वारा सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम के तहत दायर आवेदन के जवाब में यह जानकारी सामने आई है।
प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि मेकेदातु बांध परियोजना को शिवनसमुद्रम जलविद्युत परियोजना के साथ एकीकृत करने के लिए डिजाइन किया गया है। कावेरी नदी के पानी के अत्यधिक उपयोग की संभावना को देखते हुए इस परियोजना रिपोर्ट को लौटाया गया है।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स


