जॉनसन एंड जॉनसन ने अपने टैल्कम बेबी पाउडर के इस्तेमाल से गर्भाशय कैंसर होने के आरोपों से जुड़े मुकदमों को निपटाने के लिए 5.5 अरब डॉलर (लगभग 52,000 करोड़ रुपये) का मुआवजा देने का प्रस्ताव रखा है। यह समझौता तभी प्रभावी होगा जब अमेरिका की अदालतों में लंबित 69,000 मामलों में से 95 प्रतिशत वादी इस पर अपनी सहमति जताएंगे।
कंपनी ने अपने उत्पादों और कैंसर के बीच किसी भी संबंध से लगातार इनकार किया है। इसके बावजूद, जॉनसन एंड जॉनसन ने 2020 में अमेरिका में और 2023 में वैश्विक स्तर पर अपने टैल्कम पाउडर की बिक्री पूरी तरह से बंद कर दी थी।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स






